{"_id":"587924954f1c1b577fbab9ac","slug":"unlegel-colony-jcb-walk-on-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने की कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांडीखेड़ा रोड पर गांव वैदवाला में कई एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से जमीन के मालिकों के खिलाफ पुलिस में पहले एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी थी।
प्रशासन की तरफ से कई बार नोटिस जारी होने के उपरांत अवैध रूप से विकसित निर्माण को हटाया नहीं गया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को प्रशासन की तरफ से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनुभव मेहता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिला नगर योजनाकार कर्मवीर सिंह झाझड़िया, कनिष्ठ अभियंता बलराज, संदीप कुमार, किताब सिंह, विशाल भारी पुलिस बल के साथ वैदवाला पहुंचे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को हटाने का सिलसिला शुरू किया। 2.5 एकड जमीन में जितने भी भवन, दीवार और मकान थे, सभी ढहा दिए गए। जिला नगर योजनाकार कर्मवीर सिंह झाझड़िया का कहना है कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
जहां पर भी अवैध कॉलोनियां का निर्माण हुआ है, सभी को ढहाया जाएगा। नगर योजनाकार कर्मवीर सिंह झाझड़िया का कहना है कि जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, वे खुद ही अवैध निर्माण हटा लें तो अच्छा है, नहीं तो बाद में जेसीबी से अवैध निर्माण ढहा दिए जाएंगे।