Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   congress chaupal

Sirsa News: कांग्रेस विधायकों ने गांवों में मतदाता सूची की खामियां उठाईं

Mon, 23 Nov 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
congress chaupal
सिरसा। वोट बचाओ अ​भियान के तहत आयोजित चौपाल को संबो​धित करते हुए कैथल के ​विधायक आदित्य सुरजेवा - फोटो : 1
मतदाता सूची में नाम और विवरण जांचने की अपील
विज्ञापन

फोटो : 13 - वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत फरवाई कलां, बीरूवाला गुढ़ा और सिंहपुरा में ग्रामीणों से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और पात्र मतदाताओं के नाम कटने के मुद्दे पर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज किया है। इसी कड़ी में कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला और कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने चौपाल सभाएं कीं।
उन्होंने रविवार को फरवाई कलां, बीरूवाला गुढ़ा और सिंहपुरा में ग्रामीणों से संवाद किया। यह अभियान वोट बचाओ, देश बचाओ के तहत चलाया जा रहा है। सभाओं में दोनों विधायकों ने मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों के मताधिकार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सूची में अनियमितताओं को गंभीरता से लेना चाहिए। किसी पात्र नागरिक का नाम कटना या एक ही व्यक्ति की कई प्रविष्टियां होना गंभीर विषय है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया
विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का महत्व सबसे अधिक है। चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके सांविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी और परिवार के सभी सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज जानकारी की जांच करने की अपील की। नाम दर्ज नहीं होने या किसी त्रुटि की स्थिति में निर्वाचन कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाने को कहा। समय रहते विवरण की जांच से मतदान के समय होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed