{"_id":"6b033b8d968988058c025034","slug":"cm-given-1-crore-for-kalanwali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168955-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मुख्यमंत्री ने कालांवाली के विकास को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मुख्यमंत्री ने कालांवाली के विकास को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की
Mon, 23 Nov 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शहरों और गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। विकास कार्यों को जनआकांक्षाओं के अनुरूप प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंजाब में आगामी चुनावों के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने नशे को समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताया। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं है।
यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के लिए 3000 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सरकार की अन्य योजनाएं
1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार किसानों के हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। उनकी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है।