{"_id":"6b033c3744c4a94ec506b774","slug":"marathon-in-kalanwali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168951-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे के विरुद्ध दाैड़े...सीएम का परिवार स्कूल, समाज से एकजुटता का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे के विरुद्ध दाैड़े...सीएम का परिवार स्कूल, समाज से एकजुटता का आह्वान
Mon, 23 Nov 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ कालांवाली में युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने मैराथन के प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री सैनी ने 5 किलोमीटर की रन फाॅर फन दौड़ को रवाना किया। मैराथन में एक लाख चालीस हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवाया। इसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल थे।
बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की इस भागीदारी को मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में परिवार, स्कूल, अस्पताल और समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। सरकार ने इस बुराई से लड़ने के लिए संकल्प सोसायटी का गठन किया है।
विज्ञापन
यह सोसायटी सात प्रमुख संकल्पों पर काम कर रही है, जिनमें ड्रग मुक्त थाना क्षेत्र और तस्कर मुक्त जिला शामिल हैं। हरियाणा उदय अभियान के तहत 2,484 कार्यक्रमों में 18 लाख से अधिक लोगों ने नशामुक्ति संदेश में भागीदारी की है।
युवा मैराथन के बाद मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश सिंगला के प्रतिष्ठान पर एक समारोह हुआ। इस दौरान सुरेश सिंगला सहित कई समर्थक कांग्रेस व अन्य दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार जिंदल और पूर्व प्रधान राकेश बांसल प्रमुख थे। वार्ड 11 के नगर पार्षद सुभाष शर्मा, वार्ड छह के पार्षद अमन जैन और वार्ड नौ के पार्षद दिनेश सिंगला भी भाजपा में शामिल हुए।