फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths arrested with three and a half kilos of opium worth lakhs of rupees

Sirsa News: लाखों रुपये की पौने तीन किलो अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 07:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 07 Mar 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with three and a half kilos of opium worth lakhs of rupees
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए टीम ने करीब 5 लाख रुपये की 2 किलो 750 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।जिला के सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान संजय कुमार निवासी राशिका तथा करण कुमार निवासी सिजुआ जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीआईए के सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त के दौरान शहर में मौजूद थी। जब पुलिस शहर के जगदेव सिंह चौक क्षेत्र में पहुंची तो दो युवकों ने वहां से खिसकने का प्रयास किया। शक की बिनाह पर दोनों युवकों को काबू कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये की 2 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया है कि वे यह अफीम झारखंड से लेकर आए थे और इसे सिरसा के अलावा जिला के साथ लगते पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed