{"_id":"6390d8db927c3c078844dba7","slug":"two-new-teaching-blocks-to-be-built-at-cdlu-construction-of-one-building-begins-sirsa-news-hsr649122990","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में बनेंगे दो नए टीचिंग ब्लॉक, एक भवन का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में बनेंगे दो नए टीचिंग ब्लॉक, एक भवन का निर्माण शुरू
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तेजी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कैंपस में दो नये टीचिंग ब्लॉक बनाए जाएंगे। टीचिंग ब्लॉक नंबर 5 का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टीचिंग ब्लॉक का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 17 मई को किया था। एक अन्य टीचिंग ब्लॉक को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया और जगह भी निर्धारित कर दी गई है। इतना ही नहीं जल्द ही छात्राओं के लिए दो नये हॉस्टल भी बनेंगे। इससे बाहर से आने वाली छात्राओं को यहां रहने की सुविधा मिलेगी।
सीडीएलयू में इस समय 24 विभाग संचालित हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, लोक प्रशासन, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, पंजाबी, संस्कृत विभाग, गणित, रसायन सहित अन्य शामिल हैं। विभागों की संख्या बढ़ने के कारण अब कक्षा लगाने के लिए जगह का अभाव होने लगा है ऐेसे में सीडीएलयू प्रशासन ने फैसला लिया है कि नये टीचिंग ब्लाक बनाए जाएं। सीडीएलयू की ओर से पिछले वर्ष टीचिंग ब्लॉक नंबर 5 का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। इसे मंजूर कर लिया गया और मुख्यमंत्री ने अपने सिरसा दौरे के दौरान 17 मई को शिलान्यास भी किया। इसके बाद अब टीचिंग ब्लॉक निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मीडिया सेंटर के पीछे खाली जगह पर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा एक और नये टीचिंग ब्लॉक नंबर-6 का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। इसके लिए जगह का भी चयन कर लिया गया है।
दो नये हॉस्टल बनेंगे, छात्राओं को मिलेगी सुविधा
सीडीएलयू में अब विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में बाहर से आने वाली छात्राओं को रहने के लिए भी जगह चाहिए। पहले से मौजूद तीन गर्ल्स हॉस्टल फुल हो गए हैं। इसलिए दो नये गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। इनमें एक गर्ल्स हॉस्टल बनेगा जबकि दूसरे ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण इस उद्देश्य ये रहेगा कि इसमें अस्थायी रूप से कमरे अलॉट किए जाएंगे। किसी को जरूरत अनुसार कम समय के लिए भी कमरे दिए जा सकेंगे। मान लीजिए किसी विद्यार्थी को कुछ दिन के लिए कैंपस में रहना है या कोई कर्मचारी ऐसा है जो कुछ समय के लिए रहना चाहता है तो उसे कमरे अलॉट किए जा सकेंगे। दोनों हॉस्टल का प्रस्ताव भी मंजूर हो चुका है।
विज्ञापन
कैंपस में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसलिए नये टीचिंग ब्लॉक की आवश्यकता है। एक टीचिंग ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। हॉस्टल भी जल्द बनेंगे। इससे बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को यहां रहने की सुविधा मिल सकेगी।
-प्रो. अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, सीडीएलयू, सिरसा।