फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused of deadly attack found guilty, sentencing will be given tomorrow

Sirsa News: जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two accused of deadly attack found guilty, sentencing will be given tomorrow
सिरसा। युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। न्यायालय की ओर से दोषियों की सजा का फैसला 19 फरवरी को सुनाया जाएगा। दोषी करार दिए गए आरोपियों के खिलाफ शहर थाना डबवाली में मार्च 2022 में अभियोग दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, मंडी डबवाली के वार्ड छह निवासी संजय 8 मार्च 2022 को शाम 5 बजे बाइक पर सवार होकर मोबाइल की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अरुण कुमार उर्फ हन्नी व अजय कुमार निवासी मंडी डबवाली ने उसका रास्ता रोक लिया और उसपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

संजय के सीने में चाकू लगने से वह जोर से चिल्लाया तो उसकी आवाज सुनकर उसकी मां हरपाल कौर व पिता सुखदेव सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों ने मिलकर संजय का बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर अरुण कुमार व अजय कुमार धमकी देकर फरार हो गया। मां-बाप ने गंभीर रूप से घायल संजय को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर दिया। शहर थाना डबवाली पुलिस ने हरपाल कौर का बयान दर्ज कर अरुण व अजय के खिलाफ अभियोग दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश नवजीत क्लेयर ने अरुण व अजय को दोषी करार देकर सजा का फैसला 19 फरवरी तक सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed