{"_id":"66637198362a50e15306fed4","slug":"trial-for-state-level-sports-mahakumbh-from-today-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120793-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आज से
Sat, 08 Jun 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। खेल विभाग की तरफ से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत महिला और पुरुष की ओपन श्रेणी में 24 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों में प्रतिभाग करने वाले जिले के खिलाड़ियों के 8 से 10 जून को ट्रायल लिए जाएंगे।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुरिंद्रजीत सिंह ने बताया कि खेल विभाग ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों के लिए सिरसा जिला से प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए 24 खेलों के ट्रायल 8 से 10 जून तक होंगे। सभी खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने आधार कार्ड, हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र की फोटो प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएंगे। अगर खिलाड़ी अन्य जिले का निवासी है और वह सिरसा जिले में पढ़ाई कर रहा है तो वह संबंधित स्कूल या महाविद्यालय का प्रमाणपत्र लेकर आएं। इच्छुक खिलाड़ी सुबह नौ बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचें।
कहां किस खेल के होंगे ट्रायल
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 8 जून को तीरंदाजी, एथलेटिक, बॉस्केटबाल, जूडो, टेनिस, कुश्ती, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, तलवारबाजी, फेंसिंग, क्रिकेट के ट्रायल शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में, हॉकी के ट्रायल आठ जून को हॉकी एस्ट्रोटर्फ जीवननगर में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
फुटबाल के ट्रायल 9 जून को, बैडमिंटन का ट्रायल 10 जून को द सिरसा स्कूल बरनाला रोड पर, मुक्केबाजी के ट्रायल 10 जून को गांव बीरुवाला गुढा के खेल परिसर में, हैंडबाल के ट्रायल 9 जून को खेल स्टेडियम भरोखां, जिम्नास्टिक के ट्रायल 10 जून को चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम सिरसा में लिए जाएंगे।
इसी प्रकार कबड्डी, भारोत्तोलन, साइक्लिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, रोइंग और टेबल टेनिस के ट्रायल 10 जून को शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में, शूटिंग के ट्रायल नौ जून को पीएम शूटिंग अरीना नजदीक सूर्या होटल बेगू रोड, गोल डिग्गी सिरसा में और 10 जून को तैराकी के ट्रायल गिल्लां स्वीमिंग पुल दिल्ली बाईपास रोड सिरसा में लिए जाएंगे।