फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Today 12,000 doses of vaccine will reach Sirsa, those over 18 years of age will be vaccinated from tomorrow

आज सिरसा पहुंचेंगी वैक्सीन की 12 हजार डोज, 18 से अधिक आयु वालों को कल से लगेगी वैक्सीन

Sat, 01 May 2021 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Today 12,000 doses of vaccine will reach Sirsa, those over 18 years of age will be vaccinated from tomorrow
सिरसा। कोरोना संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 445 नए मरीज और पांच संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को चौथे चरण में 33 स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग के पास रविवार को 12 हजार वैक्सीन की डोज पहुंचेंगी।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए शनिवार को उपायुक्त प्रदीप कुमार और एसपी भूपेंद्र सिंह वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़े सभी प्राइवेट वाहनों को हटाने के आदेश दिए। इसके बाद यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने सभी प्राइवेट वाहनों को हटवाकर पार्किंग में लगवाया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3138 सक्रिय मरीजों में से सिर्फ 235 अस्पतालों में भर्ती
जिले में फिलहाल 3138 सक्रिय मरीज हैं। 235 में से 92 मरीजों का इलाज सरकारी अस्पतालों और 143 मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। 2170 मरीज को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक 172 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभाग की ओर से अब तक कुल 304394 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, इनमें से 14792 मरीज संक्रमित पाए गए जबकि 11486 मरीज ठीक हो चुके हैं। अप्रैैल माह में 5840 मरीज संक्रमित मिले और 50 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चौथे चरण में छह लाख लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 18 से 45 वर्ष वाले लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए कोविन एप और सेतू एप पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लाभार्थियों को पोर्टल से ही ऑनलाइन वैक्सीन लगाने की तिथि दी जाएगी। इसके बाद लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच सकता है।

18 से 45 वर्ष वाले लाभार्थियों को सोमवार से वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद लाभार्थी को वैक्सीन लगने की तिथि पोर्टल से मिलेगी। विभाग के पास 12 हजार वैक्सीन की डोज रविवार तक पहुंच जाएगी। - डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed