फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   To protect passengers from accidents, reflectors were installed, cow protection team Sirsa started a campaign.

Sirsa News: हादसों से बचाने के लिए यात्रियों को लगाए रिफ्लेक्टर, गोरक्षा दल सिरसा ने शुरू किया अभियान

Wed, 16 Oct 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 16 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
To protect passengers from accidents, reflectors were installed, cow protection team Sirsa started a campaign.
यात्रियों को रिफ्लेक्टर लगातीं सरपंच रीटा जगतपाल कासनियां व गोरक्षा दल के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चोपटा। गोरक्षा दल सिरसा ने हादसे को रोकने के लिए यात्रियों को रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरु किया। इसका शुभारंभ नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा जगतपाल कासनियां ने आने जाने वाले यात्रियों को रिफ्लेक्टर लगा कर किया।

गोरक्षक हंसराज स्वामी माधोसिंघाना ने बताया कि पिछले दिनों सालासर धाम जाने वाले यात्रियों को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे दो युवाओं की मौत हो गई। ऐसे में अब यात्रियों को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया गया है। श्री राम सेवा समिति नाथूसरी कलां के सहयोग से रोजाना अभियान चलाकर यात्रियों को रेडियम स्टीकर लगाए जाएंगे। पहले दिन सिरसा भादरा रोड पर सालासर जाने वाले यात्रियों को स्टीकर चस्पा किए गए।
विज्ञापन


सरपंच रीटा कासनिया ने कहा कि आमतौर पर मेलों व धुंध के मौसम में सड़कों पर हादसों में काफी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के आगे-पीछे लगा छोटा सा रिफलेक्टर भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा सकता है। इसके साथ ही पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए 250 पौधे लगाकर उन पर ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर जगदीश चाड़ीवाल, पंकज सेन, वैद हंसराज स्वामी, अमन बब्बर, सुखवीर आर्य, भगत राम मूर्ति कस्वां नाथूसरी कलां, भीमराज जिंदल आदि लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed