फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor in Goriwala

Sirsa News: गोरीवाला में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor in Goriwala
तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण। 
डबवाली। गांव गोरीवाला में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने किया। पंचायत घर से शुरू हुई यह यात्रा डाॅ. भीम राव आंबेडकर चौक पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल पुरुष, महिलाओं और बच्चों के हाथों में तिरंगा था और वे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह हमारे वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य इस सफलता का जश्न मनाना और देश के प्रति अपनी एकता और अखंडता का संदेश देना है।
विज्ञापन

देव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी अड्डों को तबाह कर यह संदेश दिया है कि भारत देश अब अब आतंकियों की किसी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्हें हर वार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गांव के लोगों से देश की प्रगति और सुरक्षा में अपना योगदान देने का भी आह्वान किया। यात्रा के समापन पर डाॅ. बीआर आंबेडकर चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर हरियाणा गो सेवा संघ के जिला अध्यक्ष योगेश बिश्नोई, अमीलाल पारीक, कृष्ण बिश्नोई, दौलत राम, सरपंच प्रतिनिधि जयपाल, जगदीश माहर, रवि सुथार, अमरजीत सिंह, जय सिंह, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed