{"_id":"682b6d8576ebba1d30062e1b","slug":"three-youths-attacked-an-ac-mechanic-case-registered-against-the-accused-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138110-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एसी मिस्त्री पर तीन युवकों ने किया हमला आरोपियों पर केस दर्जं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एसी मिस्त्री पर तीन युवकों ने किया हमला आरोपियों पर केस दर्जं
विज्ञापन
सिरसा। नोहरिया बाजार में एक एसी मिस्त्री पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव नटार निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह एसी का मिस्त्री है। रविवार दोपहर 12 बजे वह अपने साथी राजकुमार बजाज के साथ बाइक पर सवार होकर गैस लेने के लिए शहर के शिव चौक की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नोहरिया बाजार में पहुंचे तो वहां पर ठंडे पानी की छबील लगी हुई थी और रास्ता जाम था।
वह दोनों पानी पीने के लिए रुके तो बाइक पर एक युवक आया, जिसे वह नहीं जानता। विजय ने बताया कि वह युवक आते ही बोला कि हॉर्न बजा रहा हूं, बाइक साइड में खड़ी करके पानी पी नहीं सकते क्या। इस पर उन दोनों की कहासुनी व हाथापाई हो गई। उक्त युवक ने गोशाला मोहल्ला निवासी एक साहिल नाम के लड़के को बुलाया और उसने आते ही उसे ईंट मारने की कोशिश की।
विजय का कहना है कि इसके बाद वह गोशाला मोहल्ला रोड पर जाने लगा तो वहां पर साहिल व उसके दो साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। शहर थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।