फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three years imprisonment to the medical store operator selling unlicensed medicines

Sirsa News: बिना लाइसेंस दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को तीन साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment to the medical store operator selling unlicensed medicines
सिरसा। बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी हरजिंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए 3 साल कैद व एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मामले में सिरसा की तत्कालीन औषधि नियंत्रण अधिकारी विजय राजे ने न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले के अनुसार 16 अगस्त 2012 को औषधि नियंत्रण अधिकारी विजय राजे को सूचना मिली थी कि मंडी डबवाली में कुछ लोगों ने बिना लाइसेंस लिए मेडिकल स्टोर खोल रखे हैं। इसके बाद विजय राजे ने मेसर्स बराड़ मेडिकोज में जाकर जांच की तो पता चला कि इनके पास दवा बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं है। जांच के दौरान मेडिकल से नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा सहित 25 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं मिली। दुकान संचालक हरजिंदर पूछताछ के दौरान दवाओं की बिक्री करने का कोई भी लाइसेंस प्रस्तुत करने में वो विफल रहा। इसके बाद औषधि नियंत्रण अधिकारी विजय राजे ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज की। बुधवार को इस मामले का निपटारा करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने आरोपी हरजिंदर सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद व एक लाख 20 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed