{"_id":"5f8c857b8ebc3e9bc202c4d6","slug":"three-smugglers-arrested-with-30-kg-doda-post-sirsa-news-rtk5789839149","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन तस्कर काबू, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 किलो डोडा पोस्त के साथ तीन तस्कर काबू, एक फरार
विज्ञापन
सीआईए सिरसा ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से 30 किलो डोडा पोस्ट के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
पहले मामले में जमाल क्षेत्र से एक युवक को 20 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान बलजिंदर उर्फ निक्का पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी गुरुसर जिला बठिंडा पंजाब के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को जमाल क्षेत्र में सामने से आ रहे दो युवकों ने पुलिस की गाड़ी को देखकर प्लास्टिक के कट्टों को फेंक कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर एक युवक को काबू कर लिया जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। दोनों प्लास्टिक के कट्टों से 10,10 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
दूसरे मामले में भंगू क्षेत्र से एक युवक को 7 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू किया है। उप निरीक्षक साधू राम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान संदीप कुमार निवासी ख्योंवाली के रुप में हुई हैं। तीसरे में मामले में कालांवाली पुलिस टीम ने रानियां क्षेत्र से 4 किलो 10 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रेम सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 रानियां के रूप में हुई है।