फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three people found dead in Sirsa in one day, according to family members, doctors, death due to intoxication

Sirsa: शहर में एक दिन में तीन लोग मृत मिले, परिजनों और चिकित्सकों के अनुसार नशे से हुई मौत

Sat, 13 Jan 2024 04:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Jan 2024 04:58 PM IST
सार

सिरसा के रानियां रोड पर बहुतकनीकी संस्थान के सामने खाली प्लॉट में भाट कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक हरदीप उर्फ कालू मृत अवस्था में मिला। आस पास के लोगों ने जब कालू को पड़ा हुआ देखा तो निजी वाहन में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Three people found dead in Sirsa in one day, according to family members, doctors, death due to intoxication
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के नागरिक अस्पताल में तीन लोगों की नशे से मौत के मामले सामने आए हैं। जहां एक व्यक्ति नागरिक  अस्पताल के सामने ग्रीन बेल्ट में मृत मिला। वहीं एक युवक और एक व्यक्ति के शहर के अलग अलग जगहों पर मृत पाए गए। 

विज्ञापन


केस नंबर एक
नागरिक अस्पताल के सामने फतेहपुरिया निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार मृत मिला। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मृत के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। प्रत्यक्षदर्शी  गुरुतेग बहादुर नगर के रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे आस पास के घरों की महिलाएं पशुओं का गोबर डालने के लिए ग्रीन बेल्ट में आई  तो उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े हुए एक व्यक्ति को देखा। जो कंबल में लिपटा हुआ था। उन्होंने हमें बताया , जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और दोपहर एक बजे के करीब शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लेकर गई। मौके पर पहुंंची पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति की मौत नशे के कारण हुई है। 
विज्ञापन


केस नंबर  दो
रानियां रोड पर बहुतकनीकी संस्थान के सामने खाली प्लॉट में भाट कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक हरदीप उर्फ कालू मृत अवस्था में मिला। आस पास के लोगों ने जब कालू को पड़ा हुआ देखा तो निजी वाहन में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा वेदभाट ने बताया कि कालू एक डेयरी में काम करता था। वह काम पर गया था और काम के बाद वापस नहीं लौटा। वह नशे का सेवन करता था। सुबह करीबन सात बजे कालू बहुतकनीकी संस्थान के सामने पड़ा हुआ मिला। उसे आस पास के लोग नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर तीन
शहर के एक कॉलोनी के रहने वाले 32 वर्षीय दीपक की भी नशे के कारण मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में उसे 12 बजे के आस पास कॉलोनी के लोग लेकर आए थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक के बुआ के लड़के ने बताया कि एक दिन पहले ही दीपक की मां का निधन हो गया था। उसके कारण दीपक सदमे में था। दीपक शादीशुदा था और उसके डेढ़ साल की एक बेटी है। बुआ के बेटे ने बताया कि दीपक नशा लेता था। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि मृत के शरीर पर नशे लेने के निशान है। मृतक नशे का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed