फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three including a minor arrested for cyber fraud of Rs 37 thousand

Sirsa News: 37 हजार की साइबर ठगी करने के आरोप में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three including a minor arrested for cyber fraud of Rs 37 thousand
सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने के नाम पर गांव नेजाडेला निवासी सूरज प्रकाश से 37 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में नाबालिग सहित तीन लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने 30 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आई थी।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने कहा कि आप हमारे टेलीग्राम एप से जुड़कर घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते हो। इसके लिए आपको कंपनी के बताए हुए टास्क को पूरा करना होगा, जैसे ही टास्क पूरा होगा आपके बैंक खाते में रुपये आ जाएंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर एक टेलीग्राम लिंक आया, जैसे ही पीड़ित व्यक्ति ने लिंक को क्लिक किया तो उसमें टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन आ रहे थे। पीड़ित व्यक्ति लालच में थोड़े-थोड़े रुपये निवेश करने लगा, बदले में उसके अकाउंट में पैसे भी आने लगे। पीड़ित व्यक्ति को साइबर ठगों ने पूरी तरह से अपने चंगुल में फंसा कर छोटा टास्क पूरा कर ज्यादा पैसे लगाने का ऑफर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने लालच में आकर टास्क पूरा करने के लिए 37 हजार रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने कुंदन उर्फ रविंद्र पुत्र नरपत सिंह निवासी गांव लाडपुर जिला डीडवाना राजस्थान, राम स्वरूप उर्फ कालू पुत्र मुला राम कुकड़ो रोज बड़सू ,जिला डीडवाना राजस्थान व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी राम स्वरूप उर्फ कालू पुत्र मुला राम से गहनता से पूछताछ कर पुलिस बेल पर रिहा किया गया, जबकि आरोपी कुंदन उर्फ रविंद्र व नाबालिग को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed