फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   This Dussehra, drugs will be attacked, effigy will be burnt

Sirsa News: इस दशहरे नशे पर होगा प्रहार, पुतले का किया जाएगा दहन

Sun, 01 Oct 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
This Dussehra, drugs will be attacked, effigy will be burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में 24 अक्तूबर को दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए अभी से तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दशहरे पर ऑटो मार्केट में स्थित मेला ग्राउंड में श्रीरामा क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार श्रीरामा क्लब की ओर से 70 फुट का रावण व 60 फुट के कुंभकर्ण का पुतले का दहन होग। इस बार खास बात यह होगी कि इस बार नशे के पुतले का भी दहन कर लोगों को नशा न करने के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
शहर के नेहरू पार्क में 15 अक्तूबर से श्रीरामा क्लब की ओर से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। रामलीला शुरू होने के ठीक दसवें दिन यानि 24 अक्तूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां भी शहर की संस्थाओं ने शुरू कर दी है। श्रीरामा क्लब की ओर से रावण व कुंभकर्ण के पुतले को तैयार करने के लिए कारीगर भी तैयारी में जुट गए हैं। इस बार रावण और कुंभकर्ण में पहले से अधिक आतिशबाजी लगाई जाएगी। 70 फुट लंबे रावण के पुतले की 11 फुट की मूंछ होगी। रावण की तलवार करीब 10 फुट की होगी। 24 अक्तूबर को शाम के समय ऑटो मार्केट में स्थित मेला ग्राउंड में पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन




शहर में निकाली जाएगी शोभायात्रा

श्रीरामा क्लब की ओर से दशहरे के लिए विभिन्न 10 तरह की झांकियां शहरभर में निकाली जाएगी। जिसमें एक झांकी में श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के साथ हनुमान होंगे। इस दौरान अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी होगी। सभी झांकियां मुख्य बाजारों से होती हुई ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी। करीब शाम 5 बजकर 57 मिनट पर श्रीराम द्वारा रावण व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




7 फुट का होगा नशे के पुतला

इस बार क्लब की ओर से नई पहल की जा रही है। समाज में फैली नशे की बुराई का पुतला भी बनाया जाएगा। जिसकी ऊंचाई करीब 7 फुट की होगी। इसका दहन भी जिसे भगवान श्रीराम की तरफ से जलाया जाएगा। वहीं तीनों पुतलों के साथ रावण की लंका भी बनाई जाएगी।

जालंधर के कारीगर पुतले कर रहे तैयार

बता दें कि नेहरू पार्क में रावण, कुंभकर्ण और नशे के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इस बार पंजाब के जालंधर निवासी राजू खान पुतले को तैयार कर रहा है। राजू पिछले 20 वर्ष से पुतले बनाने का काम कर रहा है। राजू ने बताया कि पुतले को सुंदर और आकर्षक रूप दिया जाएगा। इसके अलावा आतिशबाजी अधिक से अधिक लोगों को दिखे इसके लिए भी अलग से बंदोबस्त किए जा रहे हैं। दो लाख की लागत से पुतले तैयार किए जाने है। यह जल्द ही तैयार हो जाएंगे।

वर्जन



श्रीरामा क्लब की ओर से रामलीला की रिहर्सल की जा रही है। वहीं दशहरे को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 70 फुट का रावण और 60 फुट का कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया जाएगा। इसी के साथ नशे का पुतला भी तैयार किया जा रहा। दशहरे में आकर्षक का केंद्र रावण का पुतला रहेगा।

-मिंटू कालड़ा, सचिव, श्रीरामा क्लब सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed