फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thieves opened ATM in 10 seconds, failed to break cash lock

Sirsa News: चोरों ने 10 सेकंड में खोली एटीएम, कैश का लॉक तोड़ने में रहे नाकाम

Sat, 23 Mar 2024 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Mar 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves opened ATM in 10 seconds, failed to break cash lock
सिरसा। डबवाली के चौटाला रोड पर स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एटीएम में दो युवकों ने वीरवार रात चोरी की कोशिश की लेकिन मशीन का कैश लॉक नहीं खोल पाने के कारण चोर नकदी चुराने में नाकाम रहे। करीब 4:45 मिनट तक प्रयास करने के बाद चोर वहां से फरार हो गए। अहम बात यह है कि चोरों ने 10 सेकंड के अंदर ही मशीन के ऊपरी हिस्से को बड़ी आसानी से खोल लिया। इस घटना ने कई सवाल मशीन में कैश डालने और मशीन को दुरुस्त करने के लिए आने लोगों को लेकर खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी इसी एंगल पर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला बठिंडा पंजाब की रामा मंडी निवासी रेनू बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में प्रबंधक हैं। बैंक के साथ बाहर एटीएम लगाया गया है। उन्होंने वीरवार रात मोबाइल फोन पर 2:27 बजे एटीएम का कैमरा जांचा। इस दौरान पाया कि एटीएम से कोई व्यक्ति रुपये निकालने का प्रयास कर रहा है। करीब 2:30 बजे जब बाहर कोई गाड़ी गुजरी तो दोनों युवक एटीएम के गेट के साथ छुप गए।
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा एक से डेढ़ मिनट तक मशीन का कैश लॉक खोलने का प्रयास किया। कैश लॉक न खुलने पर चोर वहां से फरार हो गए। जब मशीन की जांच करने पर एटीएम के अंदर करीब सात लाख रुपये का कैश सुरक्षित पाया गया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस प्रकार किया चोरी का प्रयास

सीसीटीवी फुटेज में रात 2:27 बजे एक युवक बैंक के एटीएम में दाखिल हुआ। करीब 10 सेकंड में ही युवक ने औजार से मशीन का ऊपरी कवर खोल दिया। तभी एक दूसरा युवक मास्क पहनकर आया और बैंक के कैमरे पर कलर स्प्रे कर दिया। एक मिनट तक कैमरे में कुछ दिखाई नहीं दिया। उसके बाद कैमरे से चोरों की हरकत नजर आई।

वहां एक युवक मशीन के लॉक को खोलने का प्रयास करने लगा जबकि दूसरा युवक बाहर नजर बनाए रख रहा था। रात करीब 2:30 बजे अचानक रोशनी नजर आई तो दोनों युवक गेट के पास छुप गए। इसके बाद एक से सवा मिनट दोबारा लॉक खोलने की कोशिश की लेकिन वह नहीं खुला। अपने प्रयासों में विफल होने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस भी हैरान है कि चंद मिनटों में एटीएम कैसे कोई खोल सकता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि मशीन को खोलने में युवक माहिर थे।


एटीएम में चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। - शैलेंद्र कुमार, प्रभारी, शहर थाना, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed