{"_id":"66f476a18e08fd0dc6037224","slug":"there-is-no-water-in-village-odhan-for-five-days-anger-among-people-sirsa-news-c-128-1-slko1008-126289-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव ओढां में पांच दिन से नहीं आया पानी, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव ओढां में पांच दिन से नहीं आया पानी, लोगों में रोष
Thu, 26 Sep 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
ओढां में जल घर की तलहटी पर पहुंचा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। पिछले पांच दिनों से गांव ओढां के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। लोगों ने जल घर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीण प्रेम कुमार, धर्मपाल, जयपाल व रवि कुमार आदि ने बताया कि पिछले करीब 5 दिनों से उनके क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बंद है। उन्हें मजबूरन रुपये देकर टेंकरों से पानी डलवाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलघर में पानी स्टोर करने के लिए 5 टैंक हैं। फिर भी गांव में बोरवेल का खारा पानी छोड़ा जाता है, जोकि पीने योग्य नहीं है। बोरवेल के पानी से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आ रही है। जल घर के कर्मचारियों का कहना है कि पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। 27 सितंबर से नहरों में पानी आ जाएगा।
विभाग के एसडीओ विकास ज्याणी ने बताया कि गांव ओढां आबादी के हिसाब से बड़ा होने के चलते पानी की खपत अधिक है। हमने रोजाना प्रति व्यक्ति 70 लीटर पानी देना होता है, जबकि हम इससे भी अधिक पानी दे रहे हैं। ग्रामीण घरों में मवेशियों को भी पानी पिलाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार नहर बंदी लंबी होने के चलते सप्लाई में कमी आ जाती है। 2 दिन बाद नहरों में पानी आ जाएगा। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।