{"_id":"68bdc37d9552f66c1a02dd40","slug":"there-is-no-safety-wall-on-the-canal-bridge-near-thobaria-villagers-are-worried-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143838-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ठोबरिया के पास नहर पुल पर सुरक्षा दीवार नहीं, ग्रामीणों को सताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ठोबरिया के पास नहर पुल पर सुरक्षा दीवार नहीं, ग्रामीणों को सताई चिंता
विज्ञापन
ऐलनाबाद।गांव ठोबरिया में बिना सुरक्षा दीवार का पुल। संवाद
ऐलनाबाद। गांव ठोबरिया के पास नहर पर बने पुल पर सुरक्षा दीवार न होने से ग्रामीणों और राहगीरों में हादसे की आशंका बनी हुई है। पुल से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन दोनों ओर किनारों पर सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण राहगीरों को हमेशा डर बना रहता है। ग्रामीण मलकीत सिंह व हरजीत का कहना है कि पुल पर रात के समय रोशनी की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर फिसलते-फिसलते बचे हैं। पुल से गुजरते समय अगर सामने से आंखों पर कोई रोशनी पड़ती है तो दीवार न होने से कोई भी व्यक्ति या वाहन चालक नहर में गिर सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन अब तक समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है।
नहर के पुल की सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार और रेलिंग लगवाई जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।