फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is no hope of respite from the heat, temperature has increased by two degrees

Sirsa News: गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं, तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

Mon, 10 Jun 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
There is no hope of respite from the heat, temperature has increased by two degrees
सिरसा। पिछले तीनों से गर्मी से राहत के बाद रविवार को एक बार फिर भीषण गर्मी का एहसास लोगों को हुआ। गर्मी के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून तक गर्मी में बढ़ोतरी के आसार हैं। प्री-मानसून आने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई, जिससे लोग तपिश सहते रहे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सूरज निकलते ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। दोपहर होते-होते गर्मी काफी बढ़ गई। बाजार व मुख्य मार्ग गर्मी के कारण सुने दिखाई दिए। अमूमन नेशनल हाइवे पर दिनभर वाहनों की भरमार रहती है, लेकिन नेशनल हाइवे भी दोपहर से लेकर शाम तक सुनसान नजर आए। गर्मी के कारण लोगों ने घरों में ही रहना पसंद किया। शाम को 7 बजे के बाद ही लोगों ने घरों से निकलना पसंद किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसून काफी दूर है। इसके 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। इससे पहले प्री मानसून की बारिश होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल 13 जून तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ लू चलेगी। रविवार को सिरसा में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed