{"_id":"6a303a4a4b541522450233ee","slug":"the-ugly-stain-of-facilitating-drug-trafficking-on-the-khaki-uniform-sirsa-news-c-21-hsr1012-891696-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खाकी पर लगा नशा तस्करी कराने का बदनुमा धब्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खाकी पर लगा नशा तस्करी कराने का बदनुमा धब्बा
Mon, 15 Jun 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। चार दिनों में चार प्रदेशों की सीमा और 1720 किलोमीटर की दूरी तय कर 88 किलो अफीम लेकर हरियाणा पहुंचा ट्रक की किसी चेकपोस्ट पर जांच नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल उठ गया है। नशा तस्करी में पुलिस महकमे के कुछ कर्मचारियों के संलिप्तता से खाकी पर ही बदनुमा दाग लग गया है।
सिरसा जिले की डिंग थाना पुलिस ने ट्रक चालक किशना राम को 10 जून को पकड़ा था। ट्रक चालक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से चला था। इसके बाद वह बिहार के पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर होते गोपालगंज पहुंचा। इसके बाद लखनऊ (यूपी) से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली आया और फिर दिल्ली से सिरसा के लिए रवाना हुआ। पुलिस पूछताछ में उजागर हुआ है कि जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा निवासी ट्रक मालिक गगनदीप ने मणिपुर से अफीम मंगवाई थी। ट्रक मालिक ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ट्रक की चेसिस में एक गुप्त बॉक्स बनवाया। इसके बाद अफीम से भरे 95 पैकेट बॉक्स में रखे गए।
चालक को दिए 60 हजार रुपये
ट्रक चालक किशना राम ने पुलिस को बताया कि वह गगनदीप के पास काफी समय से बतौर चालक है। उसने उसे ट्रक सिलीगुड़ी से जोधपुर पहुंचाने के लिए 60 हजार रुपये दिए थे। गगनदीप ने उसे कहा था कि वह उसे जोधपुर में मिलेगा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
राजस्थान की जोधपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में हरियाणा के रास्ते भारी मात्रा में अफीम राजस्थान या पंजाब ले जाई जा रही है। ट्रक सिरसा के रास्ते राजस्थान या पंजाब सीमा में प्रवेश करेगा। पिछले मंगलवार देर रात जोधपुर एनसीबी की टीम सिरसा पहुंची और सिरसा पुलिस से गुप्त सूचना साझा की।
इसके बाद सिरसा पुलिस व राजस्थान एनसीबी ने संयुक्त रूप से एनएच-9 स्थित भावदीन टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस टीम ने फतेहाबाद की ओर से आ रहे जम्मू-कश्मीर नंबर का एक ट्रक रोका। ट्रक पर कोई भी सामान लदा हुआ नहीं मिला। पुलिस ने गहराई से जांच की तो ट्रक की चेसिस पर लोहे का एक बड़ा गुप्त बॉक्स बना दिखा। पुलिस ने वेल्डिंग मिस्त्री को बुलाकर बॉक्स को तोड़ा तो उसमें से अफीम से भरे 95 पैकेट मिले। पुलिस ने पैकेटों का वजन करने पर कुल 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि उसका नाम किशना राम पुत्र छोगा राम है, वह बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया, जिला पाली राजस्थान का रहने वाला है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --