फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The traders held a meeting and resolved the dispute with the farmers.

Sirsa News: व्यापारियों ने बैठक कर किसानों के साथ हुए विवाद का किया निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The traders held a meeting and resolved the dispute with the farmers.
सिरसा।​शहर के निजी होटल में बैठक करते हुए व्यापारी व किसान। एसोसिएशन
सिरसा। कृषि विकास संगठन सिरसा की आम सभा की बैठक एक निजी होटल में हुई। बैठक का उद्देश्य कृषि विकास संगठन के प्रधान राधे गांधी की ओर से कुछ किसान नेताओं के प्रति दिए जा रहे बयान में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग होने के कारण उपजे विवाद का पटाक्षेप कर दिया। उन्होंने कहा कि राधे गांधी ने अपनी व्यापारिक पीड़ा को व्यक्त किया और अपने गलत शब्द के लिए किसान नेताओं से क्षमा मांगी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा से आह्वान कर आपस में बैठक कर समाधान निकालने की बात कही। व्यापारी और किसान दोनों के हितों की रक्षा जरूरी है। एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरीशंकर खोथ ने भी कहा कि शब्द गलत हुआ है तो उसका खेद है, लेकिन आपसी तालमेल बना रहे यह सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरा लाल ने कहा कि वो 32 साल से व्यापारियों के लिए संघर्ष करते रहे हैं, ऐसे मुकाम आते रहते हैं। जहां अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए शब्द फिसल जाते हों, लेकिन कोई भी पक्ष इसे अहम का विषय ना बनाएं और किसान और व्यापारी मिलकर समाज निर्माण में भूमिका निभाएं। शहरी अध्यक्ष कीर्ति गर्ग और उनकी टीम के साथी किसान आंदोलन और हर संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां किसान देश का अन्नदाता है, वहीं व्यापारी अनेक प्रकार से सरकारी खजाने में टैक्स जमा करवाता है। हम सभी एक दूसरे के पूरक हैं। मंच संचालन नत्थू राम ने किया। इस मौके पर आढ़तियान एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज, व्यापार मंडल के जिला उपप्रधान अंजनी कनोडिया, केदार पाहवा, शहरी महासचिव अश्विनी बांसल, प्रदेश सचिव सुधीर ललित, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोहर मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed