{"_id":"6839f0af7d8fef369c011c20","slug":"the-thugs-ran-away-with-the-gold-earrings-after-engaging-the-woman-in-conversation-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138680-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला को बातों में उलझाकर सोने की बालियां लेकर भागे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला को बातों में उलझाकर सोने की बालियां लेकर भागे ठग
विज्ञापन
सिरसा। शहर में एक महिला को बातों में उलझाकर महिला सहित तीन लोग उसके कानों की बालियां लेकर भाग गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसे सम्मोहित कर लिया और वह उनके कहे अनुसार काम करती रही।
पुलिस को दिए बयान में सुदेश रानी निवासी पटेल बस्ती सिरसा ने बताया कि वीरवार दोपहर 12 बजे वह भगवान परशुराम चौक से गोल डिग्गी चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसके पास एक महिला व दो युवक आए। उक्त तीनों उसके साथ बातचीत करने लगे। उन्होंने उसे बातों उलझा लिया।
उन्होंने कहा कि हमें रेवाड़ी जाना है। सुरेश रानी ने बताया कि उसने उक्त लोगों से कहा कि बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन चले जाओ। उक्त लोगों ने उससे अपने साथ ऑटो रिक्शा में बैठने के लिए कहा। इसके बाद सुदेश रानी उनके साथ रिक्शा में बैठ गई। रेलवे पार्क के पास वे चारों ऑटो रिक्शा से उतर गए और रेलवे पार्क में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
सोने की बालियां रुमाल में रख दीं
पार्क में एक युवक ने उसे सोने की बालियां उतार कर रुमाल में रखने के लिए कहा। पीड़िता ने बालियां उतारने से मना कर दिया। इसके बाद उक्त युवक ने उनके साथ आई महिला की अंगूठी उतारकर रुमाल में रखी दी। इसके बाद उक्त महिला पीड़िता की कानों की बालियां उतारने लग गई। सुदेश रानी ने कानों की बालियां उतारकर रुमाल में रख दी तो युवक ने रुमाल में गांठ बांधकर रुमाल उसे दे दिया। युवक ने उसे कहा कि इस रुमाल में आपकी सोने की बालियां हैं, आप इसे संभाल लो।
महिला को रुमाल देकर ऑटो रिक्शा में बैठा दिया
इसके बाद वे सभी उठ कर पैदल लाल बत्ती चौक आ गए। यहां उक्त महिला व दोनों युवकों ने उसे ऑटो में बैठा दिया। कुछ देर बाद सुदेश रानी ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें सोने की बालियां नहीं मिलीं। सुदेश रानी का कहना है कि उक्त महिला व दोनों युवक उसे बातों में उलझाकर धोखाधड़ी करके उसके कानों की बालियां ले गए। जांच अधिकारी जसबीर सिंह का कहना है कि जल्द ही महिला व दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।