{"_id":"65662c3f5a48a5285d0c15d2","slug":"the-thief-escaped-from-the-jail-by-dodging-the-sirsa-news-c-128-1-svns1027-10715-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जेल के बाहर से चोर पुलिस को चकमा देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जेल के बाहर से चोर पुलिस को चकमा देकर फरार
Tue, 28 Nov 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। चोरी के मामले के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल लेकर जा रही रोडी पुलिस को चकमा देकर चोर जेल के बाहर से फरार हो गया। फरार होने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट पर आ गई। पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी कर तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार पंजाब का रहने वाला नक्षत्र सिंह को चोरी के मामले में रोडी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशों पर पुलिस चोर को जेल में छोड़ने जा रही थी। इस दौरान जेल के पास पहुंचने पर चोर ने रोडी पुलिस को चकमा दे दिया और फरार हो गया। जिले में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान जारी है।