फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The then DTC and ETO arrested in the case of cheating 30 lakhs by creating a fake firm

Sirsa: फर्जी फर्म बनाकर 30 लाख का चूना लगाने के मामले में तत्कालीन डीटीसी व ईटीओ गिरफ्तार

Tue, 30 May 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Tue, 30 May 2023 11:34 PM IST
सार

एसआईटी ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस प्रकरण से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन
The then DTC and ETO arrested in the case of cheating 30 lakhs by creating a fake firm
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में सिगरेट के फर्जी कारोबार के लिए जेसी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी फर्म बनाकर सरकार को 30 लाख रुपये का चूना लगाने के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने आबकारी एवं कराधान विभाग के तत्कालीन डीटीसी जीसी चौधरी तथा तत्कालीन ईटीओ अशोक सुखीजा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसआईटी ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस प्रकरण से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल की जाएगी। इस संबंध में ईटीओ चाप सिंह की शिकायत पर 24 अक्टूबर 2020 को विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी महेश बंसल ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हरियाणा तथा राजस्थान में सिगरेट का फर्जी कारोबार दिखाकर सरकार को करीब 30 लाख रुपये का चूना लगाया था। इसके बाद महेश बंसल को पहले ही काबू कर लिया गया। मामले की जांच किए जाने के बाद संबंधित अधिकारी भी दोषी पाए गए थे। इन पर मामला दर्ज किया गया। महेश बंसल से पूछताछ किए जाने के बाद उसने कई अन्य नाम भी पुलिस के सामने बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी की भी जांच करेेगी टीम
फर्जी फर्म बनाकर करोड़ाें का टैक्स चोरी करने के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने पहले भी मामले से जुड़े आरोपियों की प्रॉपर्टी की जांच की थी। इसके बाद आरोपी व उसके परिवार के नाम पर खरीदी गई प्राॅपर्टी को अटैच करने को लेकर आदेश दिए थे। ऐसे में अब फिर से पुलिस आरोपी अधिकारियों की प्रॉपर्टी की जांच करेगी। जांच के बाद प्रॉपर्टी को अटैच करने की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।


एसपी बोले
मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -उदय सिंह मीना, एसपी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed