फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The team of Nejia Kheda won the district level Kabaddi competition

Sirsa News: जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नेजिया खेड़ा की टीम ने मारी बाजी

Wed, 15 Jan 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The team of Nejia Kheda won the district level Kabaddi competition
गांव नाथूसरी कलां स्थित प्राथमिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी व अन्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। गांव नाथूसरी कलां के प्राथमिक स्कूल में शहीद भगत सिंह युवा क्लब की तरफ से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। 55 किलोग्राम भार वर्ग में नेजिया खेड़ा की टीम प्रथम स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां व आयुष कड़वासरा ने किया सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में बिज्जू वाली की टीम द्वितीय स्थान पर और रिसालिया खेड़ा व नाथूसरी कलां की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर का खिताब मुकेश नेजिया खेड़ा व बेस्ट डिफेंडर का खिताब विकास बिज्जू वाली को दिया गया।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां व आयुष कड़वासरा ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। प्रतियोगिता में भाग लेना ही खिलाड़ी की पहली जीत होती है। उन्होंने कहा कि युवा खेलों की तरफ ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खिराज कस्वां, प्रवेश श्योराण, वेदपाल कासनियां, प्रहलाद कासनियां, पवन गहलोत, सतवीर सहारण, जगदीश, कमेटी सदस्य भरत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed