फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The shortage of DAP fertilizer in the district should be met.

Sirsa News: जिले में डीएपी खाद की कमी को पूरा किया जाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The shortage of DAP fertilizer in the district should be met.
चोपटा।भारतीय किसान यूनियन हरियाणा ईकाई चोपटा के सदस्यों द्वारा तहसीलदार नाथुसरी चोपटा को ज्ञापन
चोपटा। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की चोपटा इकाई ने अपनी आठ प्रमुख मांगों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद जिला अध्यक्ष राकेश कस्वां, विकास कुमार, विनोद कुमार, मोहनलाल, प्रताप सिंह ने बताया कि चोपटा क्षेत्र के किसानों को खाद की समस्या, सेम की समस्या सहित कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम तहसीलदार चोपटा को ज्ञापन देकर 8 प्रमुख मांगों को हल करवाने की मांग की गई है। किसानों ने बताया कि सिरसा जिले में डीएपी खाद की कमी को पूरा किया जाए। पिछले दिनों किसानों की फसलों जैसे धान, नरमा, बाजरा सहित सभी फसलों का नुकसान के आधार पर मुआवजा किसानों के खाते में जल्द से जल्द डाला जाए।
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा व क्षतिपूर्ति पोर्टल में कुछ किसानों की जमीन को साइबर ठगों ने अपने नाम ऑनलाइन कर ली थी, इसलिए उसकी पूर्ण रूप से विभाग की ओर से जांच करवा के असली किसानों के खाते में मुआवजा की राशि डाली जाए। प्रत्येक जिले में मल्टीपर्पज ड्रेन जो सेम के पानी की निकासी बनाई गई, वह वर्षा के समय ओवरफ्लो होकर टूट जाता है। इसका उचित समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोपटा तहसील के गांवों में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से जो सेम की समस्या को दूर करने के लिए जो सोलर पैनल व पाइपलाइन लगाई गई थी। उसमें से कुछ सोलर पैनल तेज बारिश व तूफान से टूट गए। कई पाइपलाइन भी सही से नहीं चल रही है। इस प्रोजेक्ट का सही से निरीक्षण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed