फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The proposal to start city bus service did not get permission from the government

सिटी बस सर्विस शुरू करने के प्रपोजल को सरकार से नहीं मिली अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The proposal to start city bus service did not get permission from the government
बस स्टैंड के समक्ष लगे ई रिक्शा । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। यात्रियों को शहर में सुविधा देने के लिए सिटी बस शुरू होने की अभी कोई उम्मीद नहीं जागी है। नगर परिषद ने परिवहन विभाग को आठ बस देने मांग की गई थी, लेकिन अभी तक सरकार ने अनुमति नहीं दी गई है। इसके चलते यात्रियों को ऑटो पर अधिक किराया देकर एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छह माह पहले परिवहन विभाग ने नगर परिषद को पत्र लिखा कर शहर में सिटी बसों के संचालन को लेकर जानकारी मांगी थी। ऐसे में नगर परिषद ने शहर में आठ बसों का संचालन करने का प्रपोजल भेजा था। इसके साथ ही अलग-अलग रूट तैयार करके भी भेजे गए थे। इसके बाद रोडवेज ने यह प्रपोजल सरकार के पास भेजा, लेकिन अभी तक इस प्रपोजल को लेकर कोई भी कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बस स्टैंड से किसी भी जगह जाना हो तो ऑटो चालक लेते हैं 20 रुपये किराया
शहर के हिसार रोड पर बस स्टैंड स्थित है। जबकि ओवरब्रिज के दूसरी तरफ मुख्य बाजार, सरकारी कार्यालय, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान हैं। ऐसे में जो यात्री हिसार व पंजाब की तरफ से आते हैं, उन्हें या तो ऑटो पर सफर करने पर मजबूर होना पड़ता है या फिर पैदल जाना पड़ता है। ऑटो चालक एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए प्रत्येक यात्री से 20 रुपये का किराया लेते हैं, जबकि शहर के कई कार्यालय दूर होने के कारण कोई भी ऑटो चालक सीधा वहां तक यात्री को नहीं पहुंचाते। इसके कारण उसे आने जाने में 80 से 100 रुपये तक का किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर में सिटी बस के संचालन के लिए परिवहन विभाग को प्रपोजल भेजा गया था। इसके लिए आठ बसों की मांग की गई थी। रोडवेज की ओर से ही बसों का संचालन किया जाना है। बसों के संचालन होने के बाद यात्रियों को आवाजाही करने में काफी आसानी होगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा ।
सरकार की तरफ से ही बसें दी जानी है। बसों के आने के बाद ही शहर में सुविधा शुरू की जा सकेगी। केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed