फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The police have created the drama of the robbery themselves, revealed in a few hours

Sirsa News: खुद ही रचा लूट का ड्रामा, पुलिस ने कुछ घंटों में ही किया खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
The police have created the drama of the robbery themselves, revealed in a few hours
ओढां/ कालांवाली (सिरसा)। गांव चकेरियां के निकट एक पशु व्यापारी से लाखों रुपये की लूट की सूचना ने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि पशु व्यापारी ने देनदारी से बचने के लिए लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस ने इस मामले को कुछ घंटों में ही सुलझा लिया।
विज्ञापन

दरअसल, गांव देसू मलकाना निवासी पशु व्यापारी रणजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह वीरवार को सिरसा पशु मंडी में भैंस बेचकर वापस अपने गांव आ रहा था। गांव चकेरियां के निकट नहर पुल के पास 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों ने उसका वाहन रुकवा लिया और पिस्तौल दिखाकर उससे नकदी लूटकर गांव ओढां की तरफ भाग गए। रणजीत सिंह के मुताबिक उसके पास 4 लाख 32 हजार रुपये की नकदी थी। सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी निरीक्षक कर्ण सिंह, कालांवाली थाना प्रभारी चांद सिंह व सीआईए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस को शुरू से ही लगा था मामला संदिग्ध
रणजीत सिंह के मुताबिक उसके साथ लूटपाट की घटना दोपहर करीब सवा 12 बजे हुई, जिसके बाद वह पुलिस को सूचना देने की बजाय घर चला गया। करीब ढाई बजे गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर कालांवाली थाना पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस को शुरू से ही ये मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने जब नजदीक के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें उस समय कोई ऐसा कोई मोटरसाइकिल आता नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस का संदेह और गहरा हो गया। पुलिस ने जब रणजीत सिंह से गहनता से पूछताछ की तो उसने खुद ही ये ड्रामा रचने की बात कबूल की। उसने बताया कि पशुओं की खरीद-बेच में उसकी काफी देनदारी हो गई थी, जिसके चलते लोग उसके पास अपने राशि मांगने आने लगे थे। इसलिए उसे ये ड्रामा रचना पड़ा। एएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस रणजीत सिंह से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed