{"_id":"64b96e63fb7dc70b0800f087","slug":"the-pain-of-not-getting-pension-5100-even-today-ajay-singh-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-3068-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन 5100 नहीं किए जाने की टीस आज भी : अजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन 5100 नहीं किए जाने की टीस आज भी : अजय सिंह
Thu, 20 Jul 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वीरवार को इनेलो पर तंज कसते हुए कहा जो लोग तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करने की बात करते थे। आज उनको उस मोर्चे में बुलाया तक नहीं गया। जजपा ने बहुत ही कम समय में नया संगठन खड़ा किया और साढ़े 17 प्रतिशत वोटों के साथ दस विधायक भी जीते। इनेलो डेढ़ प्रतिशत के साथ केवल एक सीट पर ही सिमटकर रह गई।
डॉ. अजय सिंह ने वीरवार को ऐलनाबाद में पूर्व मंत्री भागीराम के कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार में उनकी हिस्सेदारी केवल दस प्रतिशत की है, इसीलिए चाहते हुए भी सभी कार्य पूरे नहीं किए जा सके। उनमें आज भी पेंशन 5100 नहीं किए जाने की टीस है। उन्होंने निर्धारित मिशन-2024 में दुष्यंत चौटाला को प्रदेश मुख्यमंत्री बनाने की सफलता पाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।
चौटाला ने कहा कि मिशन 2024 के लिए जजपा ने प्रदेश सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में अपने कार्यक्रम तय किए हैं। उनहोंने कहा कि बीच में अफवाहों का भी दौर चला कि भाजपा-जजपा गठबंंधन टूटने जा रहा है, जो पूर्णत: निराधार है।
विज्ञापन
पार्टी ने 75 फीसदी वादे पूरे किए
उन्हाेंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सभी दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे की मांग करते थे लेकिन इस्तीफा तो हरसिमरत कौर बादल ने भी दिया था, उसका क्या परिणाम निकला। उन्होंने कहा कि किसान को आर्थिक आजादी दिलाने का काम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया है। आज किसानों को उनकी उपज के दाम 48 घंटों में उनके खातों में डाले जा रहे हैं। पार्टी ने 75 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं।
कुछ स्वार्थी लोग करते थे भम्रित : वर्मा
जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा। लगातार कुछ स्वार्थी लोग भ्रमित करते थे कि प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी सरकार कभी भी टूट सकती है। अब एनडीए में शामिल होने से उनकी जुबान पर ताला लग गया है। उन्होंने कांग्रेस व आप पार्टी पर भी निशाना साधा। पूर्व मंत्री भागीराम ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।