फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The municipal administration removed the rainwater accumulated on the road by installing a fan at night

Sirsa News: नगर पालिका प्रशासन ने रात को पंखा लगाकर निकाला सड़क पर भरा बारिश का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The municipal administration removed the rainwater accumulated on the road by installing a fan at night
रानियां।  मुख्य सड़क के मुख्य भाग से निकाला गया पानी। । संवाद
रानियां। शहर में शनिवार को हुई बारिश से सिरसा-जीवन नगर रोड पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। वाहन चालकों व शहरवासियों की इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार देर रात्रि को कर्मचारियों ने पंखा लगाकर जीवन नगर-सिरसा रोड पर भरा बारिश का पानी निकाला।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव विक्रमजीत ने बताया कि मुख्य मार्ग का लेवल नीचा होने से अनाज मंडी से एचडीएफसी बैंक तक सड़क पर काफी जलभराव होता है। लोगों को यहां से वाहन निकालने व सड़क पार करने के साथ दुकानों से सामान खरीदने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। रात्रि के समय वाहनों के आवागमन कम होने पर नप कर्मचारियों ने पंखा लगाकर बरसाती पानी से भरी सड़क को दूसरी बार खाली किया है।
विज्ञापन

सचिव विक्रमजीत ने कर्मचारियों द्वारा रात के समय में बिना किसी कोताही के ड्यूटी करने पर उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित कर्मचारी शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्य में सचिव विक्रमजीत, प्रवीण कंबोज, सफाई निरीक्षण प्रवीण कुमार, कर्मचारी संघ प्रधान सोमपाल पुहाल, मेजर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों ने नगर पालिका कर्मचारियों का जताया आभार

शहरवासियों ने नगर पालिका की ओर से जलभराव की समस्या की सुध लेने और कर्मचारियों की ओर से खराब मौसम में भी रात के अंधेरे में कार्य करने पर आभार जताया। लोगों ने बताया कि पहले सड़क पर लंबे समय तक जलभराव की समस्या बनी रहती थी। इससे उनकी दुकानों के आगे पानी खड़ा रहने से ग्राहकों, बाइक स्वार यात्रियों, बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं के गिरने से चोटिल होने जैसी बड़ी समस्या होती थी। लेकिन अब सड़क खाली रहने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।


-----------

इस अभियान से न केवल शहरवासियों को तत्काल राहत मिली बल्कि कर्मचारियों में संगठन, सेवा भावना, आपसी भाईचारा व कार्य के प्रति समर्पण का एक अच्छा उदाहरण बना है। कर्मचारियों में अपने कार्य के प्रति ऐसा समर्पण समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का संचार करता है। --- मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article