फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The matter of paying less salary reached the National Safai Karamchari Commission, a report was sought from the Deputy Commissioner

Sirsa News: कम वेतन देने का मामला पहुंचा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, उपायुक्त से मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The matter of paying less salary reached the National Safai Karamchari Commission, a report was sought from the Deputy Commissioner
ऐलनाबाद। नगर पालिका में ठेका पर लगे सफाई कर्मचारियों को कम वेतन देने का मामला अब राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग पहुंच गया है। आयोग ने संज्ञान लेते हुए उपायुक्त को पत्र लिखकर इस मामले में उचित कार्रवाई के बाद यथाशीघ्र तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पालिका ने स्थायी सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते शहर के कुछ हिस्सों की सफाई का ठेका सिरसा की एक एजेंसी को दिया है। ठेकेदार इसका संचालन ऐलनाबाद के एक पार्षद प्रतिनिधि के साथ मिलकर कर रहा है। पार्षद प्रतिनिधि को टेंडर सबलेट करने पर कई ठेकेदारों ने आवाज उठाई थी और अधिकारियों को अवगत करवाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

यही वजह है कि अब पार्षद प्रतिनिधि व ठेकेदार सफाई कर्मियों को सरकार की ओर से निर्धारित वेतन से कम वेतन दे रहा है। टेंडर लेने के दौरान एजेंसी ने नगर पालिका को शपथपत्र दिया था कि सफाईकर्मियों को सरकार की ओर से निर्धारित वेतन दिया जाएगा। वेतन सभी कर्मचारियों के खाते में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव रविंद्र सिंह ने ठेकेदार की पेमेंट में से दो लाख रुपये रोक ली और ठेकेदार को सफाईकर्मियों को पिछले दो माह का पूरा वेतन देने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद भी ठेकेदार ने सफाई कर्मियों को नकद व निर्धारित वेतन से कम वेतन दिया। इस पूरे मामले को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सहित विभिन्न उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया।



---------------पूर्व में सफाई का ठेका लेने वाली एजेंसी को एक नोटिस दिया था। इसका उन्होंने जवाब दिया है मगर नगर पालिका उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें दोबारा नोटिस किया गया है। एजेंसी के जवाब आने के बाद जो भी उचित कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी।

- रविंद्र सिंह, सचिव, नगर पालिका, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article