{"_id":"682e150db399446c9a0c8da1","slug":"the-manager-ruined-32-tractors-by-taking-a-loan-by-preparing-fake-documents-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138228-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लेकर मैनेजर ने 32 ट्रैक्टर किए खुर्द-बुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लेकर मैनेजर ने 32 ट्रैक्टर किए खुर्द-बुर्द
विज्ञापन
सिरसा। लोन पर ट्रैक्टर देने वाली कंपनी का मैनेजर लोगों के नाम पर गलत दस्तावेज तैयार करके 32 ट्रैक्टर खुर्दबुर्द कर गया। कंपनी के स्टेट हेड की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट के स्टेट हेड टिब्बा दानाशेर निवासी जसवीर यादव ने बताया कि उनकी कंपनी में सूर्यप्रकाश निवासी गांव रिसालिया खेड़ा जिला सिरसा रिलेशनशिप मैनेजर का काम करता था।
सूर्यप्रकाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कंपनी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से गलत दस्तावेज तैयार कर लिए। ऐसा करके सूर्यप्रकाश 32 ट्रैक्टरों को खुर्दबुर्द कर कंपनी को करीब 20 लाख 58 हजार 978 रुपये का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
स्टेट हेड ने पुलिस को बताया कि सूर्यप्रकाश ने तीन ट्रैक्टर सतगुरु ऑटोमोबाइल ऐलनाबाद से निकलवाए थे। जिन लोगों के नाम लोन पास किया गया, कंपनी के अधिकारी किश्त लेने उक्त पते पर गए तो लोगों ने कहा कि उन्होंने ट्रैक्टर नहीं खरीदा। इसके बाद पता चला कि सूर्यप्रकाश ने कंपनी के अधिकृत डीलर से ट्रैक्टर निकलवा कर उसे फर्जी तरीके से आगे बेच दिया।
कंपनी ने जांच की तो पता चला कि 25 फरवरी 2025 तक आरोपी सूर्यप्रकाश की ओर से 29 ट्रैक्टर डबवाली क्षेत्र व तीन ट्रैक्टर सिरसा क्षेत्र के लोगों के पते पर निकलवाए गए थे। जांच अधिकारी रवि गर्ग का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।