फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The goal will be to speed up the curriculum and placement in accordance with the new education policy: Vijay

नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम को गति देना व प्लेसमेंट होगा लक्ष्य : विजय

Tue, 27 May 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The goal will be to speed up the curriculum and placement in accordance with the new education policy: Vijay
सीडीएलयू में ​शिक्षकों की बैठक लेते कुलपति प्रो विजय कुमार । 
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय के सभागार में विभिन्न संकायों के अधिष्ठाताओं, निदेशकों एवं विभागाध्यक्षों के साथ औपचारिक बैठक की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम को गति देना और शत प्रतिशत प्लेसमेंट उनका लक्ष्य होगा।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों एवं प्लेसमेंट ड्राइव को प्राथमिकता देते हुए विकास की रणनीति तैयार करने का आह्वान किया। प्रो. विजय कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य विश्वविद्यालय को एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर ले जाना है। हर विद्यार्थी को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विजन के अनुरूप विकसित भारत की यात्रा में एक सशक्त भागीदार बनाया जाएगा।
विज्ञापन




इस अवसर पर डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. सुरेश गहलावत ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में कुलपति ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिल सके और उन्हें शत प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जा सके ऐसे पाठ्यक्रम तैयार किये जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन






उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने पाठ्यक्रमों को डिजिटल इंडिया मिशन, स्किल इंडिया, सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन को ध्यान में रखकर डिजाइन करें। उन्होंने फार्मेसी, पैरा-मेडिकल, टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित करते हुए नवीन पाठ्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करने पर बल दिया। प्रो. विजय कुमार ने विश्वविद्यालय समुदाय को सकारात्मक सोच के साथ हर चुनौती का सामना करने और सीडीएलयू को हर दृष्टि से उत्कृष्ट बनाने का मंत्र दिया।


इस बैठक का आयोजन डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेश कुमार गहलावत द्वारा किया गया। बैठक में कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रोफेसर रानी ने फॉरेन स्टूडेंट्स के डाटा बारे बताया और प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय की बेहतरी के अनेक सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed