फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The committee members came on strike and said talks with CM failed

Hisar News: धरने पर आकर कमेटी के सदस्यों ने कहा- सीएम से वार्ता रही विफल

Thu, 25 Jun 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 25 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The committee members came on strike and said talks with CM failed
हांसी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ हुई मुलाकात के बाद धरने पर पहुंची धरना कमेटी के सदस्यों ने वार्ता को विफल करार दिया। धरना कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने झोली फैलाकर मुख्यमंत्री से टी कनेक्शन मांगा था लेकिन मुख्यमंत्री ने टी नहीं दी। ऐसे में कमेटी के अनुसार अब वार्ता विफल रही, बाकी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के साथ बातचीत के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात के बाद धरना कमेटी के सदस्य देर शाम को धरने पर पहुंचे। जहां ग्रामीण उनके पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। यहां पहुंचते ही धरने को संबोधित किया। इस दौरान धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत ने कहा कि सीएम के समक्ष धरना कमेटी के बुजुर्ग सदस्यों, पूर्व सरपंच सत्यवान व महिलाओं ने झोली फैलाकर टी मांगी।
विज्ञापन

यह टी अब मान-सम्मान की बात बन चुका है। सीएम ने टी देने से मना कर दिया। वहीं सीएम के सामने कमेटी के सदस्य यह कहकर लौटे की गाम-राम बैठक करेगा। उसमें जो फैसला लेगा वह प्रशासन को बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सत्यवान ने कहा कि हमारी कमेटी गांव के साथ है। जो गांव कहेगा वही हमारी आवाज है। हमने सीएम के समक्ष टी की बात रखी है। हम टी की मांग पर अडिग है। एकता को बनाए रखो, आक्रामक नहीं होना है। आंदोलन गांधीवादी तरीके से चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम के सामने टी की मांग की लेकिन टी नहीं मिली। वार्ता विफल रही। उन्होंने कहा कि चानौत में अभी खरकड़ी से पानी पूरा नहीं आता। इस वजह से दूसरे गांव के लोग पंचायत लेकर हमारे पास आते हैं।
गाम का फैसला टी लेंगे
इस दौरान धरने पर विकास चानौत ने कहा कि म्हारे गांव का फैसला है कि पानी लेंगे तो टी कनेक्शन से लेंगे। नहीं तो मरेंगे। अब यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बन चुका है। अब धरने को रोघी खाप लीड करेगी।


निहंग सरदार पहुंचे धरने पर
वहीं धरने पर सुभाष फौजी व पंजाब से निहंग सरदारों का जत्था पहुंचा। निहंग सरदारों ने कहा कि जब किसान आंदोलन जैसा मोर्चा फतेह कर सकते हैं तो गांव का मोर्चा उनके लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी गांव एकजुट हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed