{"_id":"67cb3cabe40307dc05018397","slug":"the-car-lost-control-and-hit-a-tree-the-driver-was-seriously-injured-sirsa-news-c-128-1-slko1008-134376-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, चालक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त पिकअप।
रानियां। करीवाला रोड पर गांव दमदमा के नजदीक शुक्रवार सुबह एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टक्कराई। जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही करीवाला चौकी पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।
सूत्रों के मुताबिक गांव दमदमा से करीवाला की ओर जा रही एक पिकअप सुबह करीब साढ़े 7 बजे नियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई और गाड़ी चालक गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद 112 की टीम ने चालक गोविंद को रानियां भेजा। जहां से घायल की गंभीरता को देखते हुए डाॅक्टर ने उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि पिकअप गाड़ी गांव बणी निवासी रतन सिंह की है। जिसे गोविंद नामक ड्राइवर रात के एक शादी समारोह के संपन्न होने पर कैटरिंग का सामान लेकर गांव बणी लौट रहा था। दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना ड्राइवर के सिर में चोट लगी है। राहगीरों के मुताबिक दुर्घटना का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई की है।