फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tender invited for development works as soon as code of conduct is removed

Sirsa News: आचार संहिता हटते ही विकास कार्यों की निविदा आमंत्रित

Sat, 08 Jun 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Tender invited for development works as soon as code of conduct is removed
विकास कार्य, सार्वजनिक स्थान, जनसुविधा
विज्ञापन

सिरसा। आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) हटते ही विभिन्न विभागों ने शहर में विकास कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की है। इसके तहत जिले के दो गांवों में सब हेल्थ सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। सिरसा शहर के सभी सार्वजनिक पार्कों की कमियाें को ठीक किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव के कारण 16 मार्च को एमसीसी लग गई थी। इसके बाद से ही विकास कार्यों पर एकबारगी रोक लग गई थी। विकास कार्य रुक गए थे और कई काम पहले से लंबित भी थे। अब चार जून को आचार संहिता हटी है। इस कारण विकास कार्यों के लिए लगातार निविदा आमंत्रित करने का काम शुरू हो गया है। सिरसा में भी विकास कार्यों के लिए लगातार निविदा जारी की जा रही है। पहले आमंत्रित हो चुकी कुछ निविदा खोली भी जा चुकी है।
विज्ञापन



इन विकास कार्यों की निविदा आमंत्रित
प्रशासन की ओर से ऑनलाइन टेंडर जारी किए गए जा रहे हैं। पांच जून से यह टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इनमें सिरसा शहर के चौधरी देवीलाल पार्क में रबड़ की पाइप लाइन और सेक्टर-19 के पार्कों में घास के लिए 99,000 रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सेक्टर-19 के पार्कों में पिछले कई सालों से पाइप खराब हो गई थी। सेक्टर सेक्टर-19 के पार्क में 61,000 रुपये की लागत से 3जीआई पाइप बिछाई जाएगी। गांव माधोसिंघाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ के लिए 10,75,726 रुपये की लागत से क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा। गांव मिठड़ी में तालाब की चहारदीवारी की जाएगी और इस पर 4,89,243 रुपये की लागत आएगी। गांव तलवाड़ा में पीएचसी का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 10,17,921 रुपये की लागत आएगी। सेक्टर-20 के भाईचारा पार्क में 1,00,083 रुपये की लागत से बारिश से बचाव के लिए शेड का निर्माण, 1,38,000 रुपये से शहर के सभी पार्कों की दीवारों की मरम्मत और पेंटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रघुवाना में 3,53,428 रुपये और अलीकां में 3,59,157 रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र की इमारतों का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-20 के दो पार्कों में 97-97 हजार रुपये की लागत से जिम का सामान लगाया जाएगा। इन टेंडरों में अधिकतर काम लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जाएंगे। टेंडर खुलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।



सिरसा में विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इनमें पार्कों के विकास, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे। 28 जून तक सभी टेंडर खुल जाएंगे, इसके बाद कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। - हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed