फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teeyan da Mela program of Sant Nagar promoted Punjabi culture

Sirsa News: संत नगर के तीयां दा मेला कार्यक्रम ने पंजाबी सभ्याचार को दिया बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Teeyan da Mela program of Sant Nagar promoted Punjabi culture
रानियां। कार्यक्रम में प्रस्तुति देती महिलाएं। संवाद
रानियां। गांव संत नगर के गुरदेव इंडोर स्टेडियम में रविवार को चौथा तीयां दा मेला लगाया गया। इसका आयोजन श्री गुरुदेव चेरिटेबल ट्रस्ट संत नगर की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने शिकरत की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एशिया प्राइम टीवी के संचालक स्वर्ण सिंह टहना व हरमन कौर थिंद और विशिष्ठ अतिथि के रूप सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमेश ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपब्धियां हासिल करने वाली डॉ. संगीता खुराना, डॉ. गुरप्रीत हुंदल, डॉ. सुमन, बलजिंदर कौर नकोड़ा, गुरप्रीत कौर संत नगर व गांव की सरपंच इंद्रप्रीत कौर को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाबी सभ्याचार के लोक गीत और बोलियां के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वर्ण सिंह टहना व हरमन कौर थिंद ने कहा कि आज पंजाबी सभ्याचार आधुनिकता की भेंट चढ़ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रस्ट द्वारा समय समय पर पंजाबी सभ्याचार संबंधी कार्यक्रम करवाने से युवा पीढ़ी को पुरानी परंपरा, लोग गीतों, बोलियां, गिद्दा व सभ्यता के बारे में जानकारी मिलती है जो बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब व हरियाणा के लोग विदेशों की ओर जा रहे हैं और वहां की सभ्यता को अपना रहे हैं। इससे पंजाबी सभ्यता विलुप्त होने लगी है। ट्रस्ट संचालक हरपिंद्र सिंह कूका ने सभी मेहमानों और महिलाओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में श्री गुरुदेव चेरिटेबल ट्रस्ट संत नगर के संचालक हरपिंद्र सिंह कूका व ट्रस्ट सदस्यों ने सभी अतिथियों व क्षेत्र के प्रतिष्ठित महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed