फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Team inspecting Narme, no pink bollworm infestation yet

Sirsa News: नरमे का निरीक्षण कर रही टीम, अब तक गुलाबी सुंडी का प्रकोप नहीं

Mon, 26 Aug 2024 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Aug 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Team inspecting Narme, no pink bollworm infestation yet
 गांव खैरेका में खेत में खड़ी नरमा की फसल।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नरमे में फसल में गुलाबी सुंडी के असर को देखते हुए कपास अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक और कृषि विभाग के अधिकारी निरंतर निगरानी कर रहे हैं। जिले के गुलाबी सुंडी से प्रभावित गांवों का टीम निरीक्षण कर रही है। अभी तक के निरीक्षण में सामने आया है कि गुलाबी सुंडी का प्रकोप नरमे की फसल में नहीं है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से अलर्ट जारी किया हुआ है।
अलर्ट के अनुसार 15 सितंबर तक किसानों को अपनी फसल को लेकर हाईअलर्ट पर रहना होगा। कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों की ओर के निर्देश अनुसार किसान कार्य करेंगे।
विज्ञापन


कृषि अधिकारियों के अनुसार कपास अनुसंधान केंद्र और कृषि विभाग की ओर से संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है। अभी तक 20 से ज्यादा गांवों का निरीक्षण किया जा चुका है। किसानों की फसल अभी तक सही है। इस बार मौसम फसल के अनुरूप रहा है। इसी का परिणाम है कि गुलाबी सुंडी अभी तक पनप नहीं पाई है। मौजूदा समय में हरा तेला, सफेद मक्खी के कुछ लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसको लेकर किसानों से अपील है कि वह स्प्रे जरूर करें। फसल की 15 सितंबर तक देखभाल करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
किसान यह रखें ध्यान
मौजूदा मौसम के अनुरूप किसानों को ज्यादा सतर्क रखने की जरूरत है। किसान अपने फेरोमोन ट्रैप की नियमित रूप से जांच करें। चार से पांच यही कीट ट्रैप में आ रहे हैं, तो तुंरत प्रभाव से कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई स्प्रे का प्रयोग करें। इसके अलावा टिंडे की जांच करें। नियमित रूप से खेत में जाएं। जिन टिंडे या फूल पर शक हो, उसको तोड़कर कर देखे , उसमें कोई गुलाबी सुंडी के लक्षण मिले तो स्प्रे मिले।


बॉक्स
नरमे और कपास की फसल अब तक अच्छी रहने के कारण
- मौसम में शुरुआती समय में गर्मी रही।
- बारिश भी ज्यादा नहीं हुई।
- मौजूदा समय में सुबह ठंडक व गर्मी का माहौल है। जो अभी तक सही चल रहा है।


केंद्र कपास अनुसंधान केंद्र व हमारी टीमें अभी तक कई गांवों में जा चुकी है। किसानों से बातचीत करने के साथ साथ उनकी फसलों की जांच की है। जांच में अभी तक फसल सही मिली है। इसके बाद भी 15 सितंबर का समय अहम है। आगामी 20 दिन नियमित रूप से किसान अपने खेत में जाए और फसल निगरानी करें। कोई कोताही न बरते। - सुखदेव कंबोज, उप निदेशक , कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed