फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teaching module will be prepared in local languages, discussed in the meeting

Sirsa News: स्थानीय भाषाओं में तैयार होगा टीचिंग मॉड्यूल, बैठक में हुई चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teaching module will be prepared in local languages, discussed in the meeting
सिरसा। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के लाल बहादुर प्रशासनिक भवन विभिन्न संकायों के अधिष्ठाताओं एवं विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में स्थानीय भाषाओं में टीचिंग मॉड्यूल तैयार करने पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिए कि ऑड सेमेस्टर के सभी परीक्षा परिणाम 10 दिनों में जारी कर दिए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने विभागों को अपनी एनुअल क्वालिटी एश्योरेंस रिपोर्ट 13 फरवरी से पहले अपडेट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में सूचनाओं का बेहतर प्रबंधन करके अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। विभागाध्यक्षों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ होना होगा। इसके लिए सॉफ्टवेयर्स की मदद से सारा रिकॉर्ड अपडेट करना होगा। प्रो. मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के साथ औद्योगिक संस्थानों एवं शोध संस्थानों के अंदर भी समय-समय पर ट्रेनिंग लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनिंग तथा इंटर्नशिप करनी चाहिए ताकि वे व्यावहारिक रूप से दक्ष हो सकें। बैठक के दौरान योगा क्लब, मीडिया साक्षरता क्लब, सांस्कृतिक क्लब, एंटरप्रेन्योरशिप क्लब, लिटरेरी क्लब आदि स्थापित करके विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम करने की रणनीति भी तैयार की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed