फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tau Devi Lal Park construction work will be completed this month, residents of four wards will get benefits

Sirsa News: इस माह पूरा होगा ताऊ देवीलाल पार्क निर्माण कार्य, चार वार्ड के बाशिदों को मिलेगा लाभ

Mon, 10 Feb 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tau Devi Lal Park construction work will be completed this month, residents of four wards will get benefits
​कालांवाली के ताऊ देवीलाल पार्क में लगाए गए झूले। संवाद
रोहित जैन
विज्ञापन

कालांवाली। शहर के ताऊ देवीलाल पार्क के सुंदरीकरण के लिए निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी माह पार्क का निर्माण कार्य पूरा होने से वार्ड नंबर 4, 5, 6 व 7 के लोगों को फायदा मिलेगा। लोगोंं को पार्क में सैर, व्यायाम व योग करने की सुविधा मिलेगी।


नगरपालिका प्रशासन की ओर से लगभग 10 लाख रुपये से पिछले कई सालों से खस्ता हाल ताऊ देवीलाल पार्क का नवीनीकरण करवाया जा रहा है। पार्क में बने दो कमरों व शौचालयों की मरम्मत, सड़क बनाने, पेंट करने, चहारदीवारी के ऊपर लोहे की ग्रिल लगाने, मुख्य गेट लगाने, मिट्टी डलवाकर समतल करवाने, ओपन जिम लगाने का कार्य हो गया है। अंतिम चरण में घास और ट्यूबवेल लगाने का कार्य बाकी है।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

पुरानी मंडी में नहीं है एक भी खुशहाल पार्क

शहर की आबादी की लगभग 70 प्रतिशत से अधिक आबादी पुरानी मंडी में रहती है। शहर की पुरानी मंडी में नगरपालिका प्रशासन के अंतर्गत दो पार्क आते हैं। शहर के वार्ड नंबर 5 का ताऊ देवीलाल पार्क और वार्ड नंबर 10 का बड़ा पार्क है। दोनों पार्कों के 5 साल से अधिक समय से बुरे हालात थे। प्रशासन ने ताऊ देवीलाल पार्क की सुध लेकर सुधार करवाया जा रहा है। वार्ड 10 के पार्क को सुंदरीकरण का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::::

आमजन बोले- लंबे समय तक किया संघर्ष, मेहनत लाई रंग

पार्क के सुंदरीकरण के लिए हम लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। अब वार्डवासियों की मेहनत रंग लाई है। प्रशासन ने पार्क की सुध लेकर सुंदरीकरण करवा रहा है। पार्क में अब घूमने की सुविधा होगी और बच्चे को खेलने के लिए बेहतर जगह मिलेगी। -रोमी सोनी, वार्ड नंबर 5। फोटो - 14
::::::::::::::::::::::::
पुरानी मंडी में सैर करने योग्य एक भी पार्क न होने के कारण आमजन को दिक्कत पेश आ रही थी। उन्हें सैर, व्यायाम करने के लिए रेलवे स्टेशन या बाहर खेतों व सड़कों किनारे जाना पड़ता था। अब पार्क का नवीनीकरण होने से आमजन की परेशानी दूर होगी। - राम चंद्र, वार्ड नंबर 5। फोटो - 15
::::::::::::::::::::::::
पार्क का सुंदरीकरण होने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सबको फायदा मिलेगा। वे अपने घर के पास ही नियमित सैर, व्यायाम करके अपने आपको व परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। - किरणदीप, वार्ड नंबर 5। फोटो - 16
::::::::::::::::::::::::
नगरपालिका प्रशासन की ओर से पार्क का सुंदरीकरण करवाकर अच्छा कार्य किया है। अब प्रशासन माली, चौकीदार की नियुक्ति करके पार्क की नियमित संभाल भी करवाए, ताकि आमजन को भविष्य में भी पहले की प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े। - शालू रानी, वार्ड नंबर 5। फोटो - 17


आमजन को मिलेगी बेहतर पार्क सुविधा : सचिव
शहरवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है। इसी क्रम में पुरानी मंडी के लोगों के लिए ताऊ देवीलाल पार्क का सुंदरीकरण करवाया है। इससे शहरवासियों खासकर पुरानी मंडी के लोगों को बेहतर पार्क सुविधा मिलेगी। -गिरधारी लाल, सचिव, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed