फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Talent shown through cultural presentation

Sirsa News: सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Talent shown through cultural presentation
विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां रोड विद्यार्थी रिहर्सल करते हुए। 
किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश करते हुए प्रतिभा दिखाई। मंगलवार को विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां रोड सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जहां हेलन केलर दृष्टिबाधित स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत के माध्यम से जोश भरा, वहीं प्रयास व आरकेजी श्रवण वाणी दिव्यांग केंद्र के बच्चों ने कोरियोग्राफी व डांस की प्रस्तुति दी। इसके अलावा विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाणवी डांस, सैंट जेवियर स्कूल सिरसा के बच्चों ने फोक डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा की छात्राओं ने गिद्धा, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश की। सेंट फ्रांसिस स्कूल सिरसा के बच्चों ने राजस्थानी डांस, एवी इंटरनेशनल स्कूल सिरसा के बच्चों ने एक्रोबेटिक व श्रीराम न्यू सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक सिरसा के बच्चों ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के चयन के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य मौजूद रहे और सांस्कृतिक टीमों के इंचार्ज को सांस्कृतिक प्रस्तुति और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, प्रिंसिपल राम सिंह यादव, एओ अनिल, विक्रम कुमार, मीना भाटिया और मीनाक्षी सहित विभिन्न स्कूलों के स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed