फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sugam model installed in gynecology department of civil hospital

Sirsa News: नागरिक अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में लगाया सुगम मॉडल

Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sugam model installed in gynecology department of civil hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियाेजन के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिक अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में सुगम मॉडल स्थापित किया गया है। इससे अस्पताल के गायनी विभाग में आने वाले लोगों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले में परिवार नियोजन कराने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। समाज में फैली भ्रांतियों के कारण पुरुष नसबंदी से गुरेज करते हैं। जिले में पिछले वर्ष करीब 25 पुरुषों ने ही नसबंदी करवाई जबकि नलबंदी करवाने वाली महिलाओं का आंकड़ा करीब 4,000 है। ऐसे में परिवार नियोजन की मुख्य आधार महिलाएं ही हैं।
विज्ञापन

इन्हें प्रेरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत विशेष शिविर और सेमिनार आदि का आयोजन किया जा रहा है। डाॅ. भरत भूषण ने बताया कि अस्पताल में लगे इस मॉडल के माध्यम से परिवार नियोजन के लिए समाज में भ्रांतियां मिटाकर जागरूकता का प्रयास किया जा रहा है। यहां रोजाना 300 से अधिक मरीज और उनके तीमारदार आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य विभाग चलाता है कई अभियान

जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग हर साल परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाता है। इनमें आमजन को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाता है। पिछले वर्ष 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा मनाया गया था। इस साल 11 जुलाई से 24 जुलाई तक दूसरे पखवाड़े के तहत नागरिक अस्पताल में नसबंदी और नलबंदी शिविर लगाए जाएंगे। नागरिक अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना कॉपर-टी, माला-डी, अंतरा इंजेक्शन, छाया और निरोध आदि सुविधा प्रदान की जाती है।

------




सरकार से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि

- नसबंदी अपनाने वाले पुरुष को 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

- नलबंदी अपनाने वाली महिला को 1,400 रुपये दिए जाते हैं।

- प्रसव के तुरंत बाद नलबंदी करवाने वाली महिला को 2,200 रुपये दिए जाते हैं।

- प्रसव और गर्भपात के बाद कॉपर-टी अपनाने वाली महिला को 300 रुपये दिए जाते हैं।
-------






नसबंदी को लेकर पुरुषों में भ्रांतियां
--इससे शरीर में कमजोरी आ जाती है।

--ताकत के काम करने में भी दिक्कत आती है।
---कोट्स ---
स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के लिए सुगम मॉडल को स्थापित किया गया है। इससे यहां आने वालों को जानकारी मिल सकेगी। पुरुषों में नसबंदी संबंधी काफी भ्रांतियां हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। नसबंदी से न तो कमजोरी आती है और न ही काम करने में समस्या। कोई भी व्यक्ति नागरिक अस्पताल में बने 21 नंबर कमरे में आकर परिवार नियोजन के बारे में जानकारी ले सकता है। - डॉ. भरत भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, परिवार कल्याण विभाग, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed