फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students were fascinated by patriotism and colorful presentations

Sirsa News: विद्यार्थियों ने देशभक्ति और रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा

Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students were fascinated by patriotism and colorful presentations
सिरसा के शहीद भगत ​सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 
सिरसा। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के करीब 2 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पीटी परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। वहीं इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन व पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने शहीदी स्मारक व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर देश के वीर शहीदों को सलामी दी।
विज्ञापन


जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि 26 जनवरी को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर शहीदी स्थल पर शहीदों को तथा नौ बजकर 50 मिनट पर स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्प अर्पित कर नमन करेंगे। सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर मुख्य अतिथि समारोह स्थल पर पहुंचेंगे व सुबह 9.58 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। परेड में महिला पुलिस बल, पुलिस बल, गृहरक्षी बल, विभिन्न स्कूलों की एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ी, बैंड, वरिष्ठ नागरिकों ने रिहर्सल में भाग लिया।


विद्यार्थी इन कार्यक्रमों की देंगे प्रस्तुतियां

विद्यालय का नाम
आइटम का नाम
बोल
छात्र
समय

हेलन केलर दृष्टि बाधित विद्यालय
ग्रुप सांग
तन समर्पित मन सर्मपित 20
2 मिनट 27 सैकेंड

प्रयास स्कूल सिरसा
एक्शन सॉन्ग आओ बच्चे तुम्हें दिखाएं
50
3 मिनट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढुकड़ा म्यूजिक योगा

25
4 मिनट

आरकेजे श्रवण वाणी दिव्यांग केंद्र सिरसा
एक्शन सॉन्ग हम हिंदुस्तानी
50
3 मिनट 45 सैकेंड

सेंट जेवियर स्कूल सिरसा
राजस्थानी डांस
आयो रे शुभ दिन आयो
40
4 मिनट 20 सैकेंड

एवी इंटरनेशनल स्कूल सिरसा एक्रोबैटिक डांस चक्क दे इंडिया
30
3 मिनट 35 सैकेंड

दी सिरसा स्कूल
हरियाणवी डांस
हरियाणा एक हरियाणवी एक
35
4 मिनट

कस्तूरबा गांधी विद्यालय रत्ताखेड़ा भंगड़ा बुल्ला करके हार श्रृंगार 20
5 मिनट

गुरुनानक हाई स्कूल सिरसा
राधा कृष्ण डांस
जय कन्हैया लाल की
25
6 मिनट

राजकीय कन्या व.मा. विद्यालय सिरसा
गिद्दा साडी शान तिरंगा
50
5 मिनट 25 सैकेंड

डीएवी स्कूल सिरसा
राष्ट्रीयगान
जन गण मन
60
52 सैकेंड

इन विभागों की झांकियां होंगी मनमोहक

स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, वन विभाग, एफएफडीए, मिल्क प्लांट, कृषि विभाग, बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस, समाज कल्याण विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, हैफेड, रोजगार विभाग, बाल कल्याण परिषद, डीआरडीए, महिला एवं बाल विकास विभाग, रेडक्रॉस, शिक्षा विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मनमोहक व आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन करेंगे। समारोह स्थल पर पुरुषों व महिलाओं के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। समारोह स्थल पर दमकल व एंबुलेंस को तैनात होंगे। वहीं मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed