फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students upset after changing the section system, created a ruckus for five hours

सेक्शन व्यवस्था बदलने पर बिफरे विद्यार्थी, पांच घंटे किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students upset after changing the section system, created a ruckus for five hours
सेक्शन व्यवस्था बदलने पर बिफरे विद्यार्थी, पांच घंटे किया हंगामा
विज्ञापन

रस्सी बांधकर प्रिसिंपल कार्यालय को किया बंद, पुराने सीटिंग प्लान से कक्षाएं लगाने की मांग
प्रशासन के आश्वासन पर विद्यार्थियों ने किया धरना समाप्त
चित्र: 41
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में सेक्शन व्यवस्था बदलने के विरोध में सोमवार को विद्यार्थियों ने करीब पांच घंटे तक हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल कार्यालय को बाहर से रस्सी बांधकर बंद कर दिया। बहस के दौरान विवाद बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। इस दौरान कॉलेज अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया, लेकिन वे अपनी जिद्द पर अड़े रहे। पांच घंटे बाद आश्वासन मिलने पर विद्यार्थी शांत हुए।
प्रदर्शनकारी विद्यार्थी कमल, चरणप्रीत, रसनदीप ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने इस बार यूजी कोर्स के विद्यार्थियों के सेक्शन बदल दिए हैं। इससे द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का सेक्शन बदल गया है और उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने मांग की कि उनका सेक्शन पुराने हिसाब से ही बनाया जाए। दो दिन पहले इस संबंध में विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपा था लेकिन सुनवाई न होने पर विद्यार्थी गुस्सा गए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी सोमवार को एकत्र होकर प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या को दोहराया।, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने नहीं सुनी। इसके बाद विद्यार्थी बिफर गए। प्रशासन की तरफ से कोई जवाब न आने पर विद्यार्थियों ने प्रिसिंपल कार्यालय को बाहर से रस्सी बाधंकर बंद कर दिया। इससे प्रशासन व प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के बीच बहस हो गई। हंगामे को बढ़ता देखकर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

ये हुआ है बदलाव, जिससे विद्यार्थी नाराज
दाखिले के बाद कॉलेज में विद्यार्थियों को दो प्रकार के रोल नंबर जारी किए जाते हैं। एक रोल नंबर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से (कॉलेज रोल नंबर) मिलता है जबकि दूसरा विश्वविद्यालय की ओर से (यूनिवर्सिटी रोल नंबर)। अभी तक यह व्यवस्था थी कि विद्यार्थियों के सेक्शन कॉलेज रोल नंबर अनुसार तय होते थे, लेकिन परीक्षाओं के समय कॉलेज प्रशासन को दिक्कत आती थी। इसलिए कॉलेज ने पिछले दो वर्ष के दौरान नया प्रयोग किया। इसके तहत विद्यार्थियों के सेक्शन यूनिवर्सिटी रोल अनुसार बना लिए। लेकिन नई व्यवस्था में कॉलेज प्रशासन की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ी। इसलिए इस बार यूजी कोर्स के द्वितीय और तृतीय वर्ष की व्यवस्था बदल दी। इससे उनके सेक्शन सत्र के बीच में बदल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी हित में है नई व्यवस्था : प्रिंसिपल
सोमवार को कुछ विद्यार्थी आए थे। उनकी समस्या सुनी गई है। इस पर मंथन के बाद फैसला लिया जाएगा। वैसे नियमित रूप से कक्षाएं चलेंगी और जो विद्यार्थी कक्षा में नहीं आएगा, उसका नियम के अनुसार नाम काट दिया जाएगा। सेक्शन बनाना कॉलेज का काम है और ये कॉलेज प्रशासन अपने आधार पर बनाएगा। -डॉ. संदीप गोयल, प्रिंसिपल, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed