{"_id":"688fa0c6b8e66ae8560a7952","slug":"stressed-young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141890-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तनावग्रस्त युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तनावग्रस्त युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली के रामबाग के समीप एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव मौजगढ़ हाल मंडी किलियांवाली निवासी लखवीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक, युवक काफी समय से मानसिक तनाव में था।
मृतक लखवीर सिंह मौजगढ़ गांव का रहने वाला था, लेकिन इन दिनों डबवाली में अपने ननिहाल में रह रहा था। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस के सहयोग से डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रेलवे पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची थी तो वहां का दृश्य बेहद दर्दनाक था।
युवक की दोनों टांगे और एक बाजू ट्रेन की चपेट में आकर कट चुके थे और शव की हालत भी खराब थी। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के मामा मंडी किलियांवाली निवासी राजकुमार के मुताबिक लखवीर सिंह के पिता सुखदेव सिंह की करीब 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से लखवीर अपनी मां के साथ उनके पास आकर रहने लगा था।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि लखवीर सिंह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और कई कई दिन घर से बाहर रहता था और इसी मानसिक परेशानी की वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के मामा राजकुमार के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।