फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Solar tubewells installed in Ludesar to combat waterlogging have become mere showpieces; farmers have demanded an inquiry.

Sirsa News: लुदेसर में सेम उन्मूलन के लिए लगाए सोलर ट्यूबवेल बने शोपीस, किसानों ने जांच की मांग उठाई

Mon, 15 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Solar tubewells installed in Ludesar to combat waterlogging have become mere showpieces; farmers have demanded an inquiry.
नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के गांव लुदेसर में ट्यूबवेल के साथ खड़े ग्रामीण। 
सिरसा नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के गांव लुदेसर में सेमग्रस्त भूमि को सुधारने के लिए लगाए गए सोलर ट्यूबवेल किसानों के लिए राहत बनने के बजाय परेशानी का सबब बन गए हैं। किसानों का आरोप है कि एक-दो ट्यूबवेल को छोड़कर अधिकांश ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। वहीं, जो टयूबवल चालू हालत में हैं, उनकी पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही हैं। इससे उपजाऊ भूमि भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में भूमि संरक्षण विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। किसानों के अनुसार एक ही आठ इंच की पाइपलाइन से तीन से पांच ट्यूबवेल जोड़ दिए गए हैं, जिसके कारण पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

नहरों से नीचे होने के कारण नहीं चढ़ पाता पानी
किसानों ने बताया कि जिन स्थानों पर सोलर ट्यूबवेल लगाए गए हैं वे बरूवाली नहर और नौहर फीडर से करीब 20 फीट नीचे स्थित हैं। इन ट्यूबवेलों का पानी पाइपलाइन के माध्यम से दोनों नहरों के ऊपर से ले जाकर सेम नाले में छोड़ा गया है। इतनी ऊंचाई तक पानी पहुंचाने में सोलर पंप सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त से करवाई निष्पक्ष जांच की मांग
किसान सुनील गाट, चरण सिंह, राजेश जाखड़, रजनीश, सुधीर, छोटूराम और संतलाल सहित अन्य किसानों ने उपायुक्त से मांग की है कि लुदेसर गांव की सेम उन्मूलन व्यवस्था की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


खराब पड़ी व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। जहां भी तकनीकी समस्या है, उसका निरीक्षण करवाकर समाधान किया जाएगा।- विजय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed