फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Smuggler arrested with 500 grams of opium

500 ग्राम अफीम सहित व्यक्ति काबू

Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 500 grams of opium
एंटी नारकोटिक्स सेल ने बरासरी बस स्टैंड से एक तस्कर को 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुखराज सिंह निवासी शाहपुर बेगू के रूप में हुई। जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के सहायक उप निरीक्षक रामफल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त में चेकिंग के दौरान गांव बरासरी बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो अन्य लोगों पर थाना नाथूसरी चौपटा में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed