फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six youth arrested with 214 kg 100 grams poppy seeds

Sirsa News: 214 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ छह युवक गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Six youth arrested with 214 kg 100 grams poppy seeds
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
डबवाली। चुनावी सरगर्मियां तेज होने के साथ ही नशीले पदार्थों की भी तस्करी तेज हो गई है। वहीं पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ इनको पकड़ने के कार्य में जुटी है। डबवाली की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए चौटाला संगरिया बाॅर्डर से दो ट्रकों से 214 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस 1
एएनसी थाना प्रभारी स्टाफ सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ डबवाली के कॉलोनी रोड फाटक पर मौजूद थे। इस दौरान सूचना के आधार पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। तभी नाके से गुजरने वाले एक ट्रक को रुकवाकर पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसमें से कट्टों में भरा गया 140 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार निवासी जोतांवाली, जसबीर सिंह, हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी मांगेआना के रूप में हुई है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि चूरा पोस्त वे होशियार सिंह निवासी गांव गणेश्वर नीमका थाना जिला सीकर राजस्थान से खरीदकर लाए थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

केस 2
प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ चौटाला-संगरिया बाॅर्डर पर सहारण पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे। इस दौरान राजस्थान से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक चालक ट्रक को संगरिया बाईपास की तरफ से उनके नाका की तरफ आ रहा था। जब टीम ने ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें से 70 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान होशियार सिंह निवासी गांव गणेश्वर नीमका थाना जिला सीकर राजस्थान और ग्यारसी लाल उर्फ गरसी लाल वासी वार्ड 37, बाई कोठी वाली, देवीपुरा झुंझुनूं राजस्थान के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि चूरा पोस्त गोबिंद सिंह पुत्र मामरा सिंह निवासी गांव बारबा नोलगढ़ जिला झुंझुनूं ने बेचने के लिए दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3
चौटाला चौकी प्रभारी सहायक सब इंस्पेक्टर जयबीर ने बताया कि टीम गांव लोहगढ़ से जोतांवाली रोड पर नाका पर मौजूद थी। इस दौरान गांव जोतांवाली की तरफ से एक युवक आता हुआ नजर आया। उसके पास एक थैला था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक के थैले की जांच की तो उसमें से 4 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान गगनदीप उर्फ बिट्टू निवासी जोतांवाली पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी गगनदीप के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed